
Lucknow, 1 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ किया. Chief Minister ने प्रदेश भर से आए हर पीड़ित से स्वयं मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के निदान का आश्वासन किया. Chief Minister ने जनपद में तैनात Police के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान पर विशेष जोर रहे. Police से जुड़े मामलों में निष्पक्षता व पारदर्शिता पूर्वक कार्रवाई पर अधिकारी विशेष ध्यान दें.
‘जनता दर्शन’ में 42 से अधिक फरियादी पहुंचे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने हर एक से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया. ‘जनता दर्शन’ में जमीनी विवाद, राजस्व व Police से संबंधित भी कई मामले आए. इस पर सीएम ने निर्देश दिया कि Police कार्रवाई निष्पक्षता व पारदर्शिता से सुनिश्चित की जाए. Police आयुक्त, एडीजी, एसएसपी व एसपी जनता की समस्याओं की निगरानी रखें और प्रमुखता से उसके निस्तारण पर ध्यान दें.
दो पीड़ितों ने Chief Minister से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. इस पर Chief Minister ने दोनों फरियादियों को मदद का आश्वासन दिया. Chief Minister ने कहा कि Government हर पीड़ित की मदद के लिए खड़ी है. चिकित्सा के लिए नियमित रूप से पीड़ितों को आर्थिक मदद की जा रही है. आप भी एस्टिमेट बनवाकर उपलब्ध कराएं, Government मदद करेगी.
‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए. Chief Minister ने उन बच्चों को अपनत्व से दुलारा-पुचकारा, फिर उन्हें चॉकलेट दी. सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कुछ बच्चों का हालचाल भी जाना. सीएम ने उन्हें मन लगाकर पढ़ने और खूब नाम करने का आशीर्वाद दिया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन जन सुनवाई की है. इससे पहले, उन्होंने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान Saturday और Sunday को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत कुल 400 लोगों की शिकायतें सुनीं. इसके साथ ही, Chief Minister ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए.
—
विकेटी/डीसीएच