नोएडा के सेक्टर 142 डंपिंग यार्ड में मिला महिला का शव, पुलिस कर रही पहचान

नोएडा, 28 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 142 थाना इलाके के डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव कूड़े के ढेर में मिला है. मृतका की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर Police मौके पर पहुंची. इस घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. Police अधिकारियों ने कहा कि महिला की हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने की संभावना है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी.

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. Police आसपास के लोगों से जानकारी लेकर मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

इस मामले में Police ने अपराध की वजह, हत्या के तरीके और आरोपी की पहचान को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है. यह मामला सेक्टर 142 थाना क्षेत्र का है और Police पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द महिला की पहचान हो सके और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके.

संतोष कुमार ने बताया कि महिला का शव बैग में बंद था और हाथ-पैर बांधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह का पता चल सकता है. फिलहाल शव की पहचान के लिए फोटो social media और आस-पास के Police स्टेशनों में भेज दी गई है.

उन्होंने कहा कि महिला का शव जहां मिला है, उसके आस-पास के cctv फुटेज के आधार पर भी पहचान की जा रही है कि ये यहां कैसे पहुंची है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी.

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही सुरक्षित रखा गया है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment