चेन्नई : व्यापारी से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

चेन्नई, 4 अगस्त . ग्रेटर चेन्नई में Police ने व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठने वाले एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह इंस्पेक्टर एक व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठ चुका है. इंस्पेक्टर व्यापारी को 2024 में बीएसपी नेता के. आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में फंसाने की धमकी देता था और इसके एवज में उससे लाखों रुपए मांगता था.

यह गिरफ्तारी अनिल कुमार (35) की शिकायत के बाद हुई. वह शेयर मार्केट में ट्रेडर हैं. वह चेन्नई Police हेडक्वार्टर पहुंचे और इंस्पेक्टर मोहम्मद बुहारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

कुमार ने आरोप लगाया कि Police इंस्पेक्टर की ओर से लगातार पिछले दो साल से उससे पैसों की मांग की जा रही थी. इंस्पेक्टर की ओर से दावा किया जा रहा था कि उसका मोबाइल नंबर आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच में सामने आया है.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इससे पहले कुमार ने अपने एक परिचित वकील को अपना नंबर साझा किया था.

हालांकि, शिकायतकर्ता की ओर से यह कहा गया कि उनका आर्मस्ट्रांग की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है. कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि बुहारी ने कथित तौर पर उस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था, जिसका संबंध जांच से जुड़ा हुआ था. इसी का सहारा लेकर बुहारी उसे धमकाता और आरोपी के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करता रहा. साथ ही, उस पर पैसे देने का भी दबाव बनाता.

इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर शुरुआत में लाखों रुपए की मांग की. इसके बाद अलग-अलग मौकों पर व्यापारी से कुछ पैसे भी ऐंठे.

हाल ही में Saturday को इंस्पेक्टर की ओर से व्यापारी से 5 लाख रुपए की राशि उसके आवास पर जाकर मांगी गई थी.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद इन पैसों को वाशरमैनपेट मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास Police को सौंप दिया गया.

कुमार की शिकायत के बाद वरिष्ठ Police अधिकारियों ने जांच शुरू की. इसके बाद बुहारी को गिरफ्तार कर लिया गया. अब आगे की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में कोई अन्य Policeकर्मी तो शामिल नहीं है.

एक तरफ जहां सीबीआई इस मर्डर केस की जांच कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर बुहारी पर लगे आरोपों की जांच Police की ओर से की जा रही है.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment