
श्रीनगर, 30 अप्रैल . एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर Police ने Thursday को शांति और व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से ऑनलाइन अलगाववादी प्रचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर Police ने सार्वजनिक शांति और राष्ट्रीय अखंडता को भंग करने के उद्देश्य से अलगाववादी प्रचार फैलाने के आरोप में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Police ने एक बयान में कहा कि डिजिटल और social media प्लेटफॉर्मों पर अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने और India की शांति, संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक गैरकानूनी गतिविधियों को भड़काने के इरादे से सामग्री (वीडियो) प्रसारित करने और फैलाने के संबंध में विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर उसने कार्रवाई की है. श्रीनगर Police ने इस मामले में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस तरह की सामग्री का प्रसार डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से अलगाववादी और विभाजनकारी विचारों को फैलाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है.
ऐसी गतिविधियों से जन असंतोष भड़क सकता है, सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है और राष्ट्रीय एकता कमजोर हो सकती है.
बयान में कहा गया कि प्रथम दृष्टया, प्राप्त जानकारी से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152, 196(1) और 353(1)(ख), (ग) और (2) के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराधों का पता चलता है. तदनुसार, उपरोक्त धाराओं के तहत साइबर Police स्टेशन श्रीनगर में First Information Report दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है. आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे social media और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की गैरकानूनी सामग्री बनाने, साझा करने या प्रसारित करने से बचें.
बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जम्मू और कश्मीर Police और सुरक्षा बल आतंकवाद के पूरे समर्थन तंत्र को निशाना बनाने के उद्देश्य से आक्रामक आतंकवाद-विरोधी अभियान चला रहे हैं. इसमें आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ अभियान शामिल हैं.
–
एमएस/