
भुवनेश्वर, 24 जून . Odisha के पुरी में होटल मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी Police एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गया. Police अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि Odisha के पुरी जिले में Wednesday को Police के साथ मुठभेड़ में एक होटल मालिक की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
मीडिया से बात करते हुए एसपी सिंह ने कहा, “हमें Tuesday देर रात बालियापांडा Police स्टेशन में धबलेश्वर रोड पर स्थित होटल मनोरमा में हुई घटना के बारे में जानकारी मिली. होटल के मालिक, लगभग 45 वर्षीय पवित्र नायक पर कथित तौर पर रात करीब एक बजे कुछ लोगों के एक समूह ने हमला किया और चाकू मार दिया.”
उन्होंने यह भी बताया कि Police अधिकारियों को पता चला कि आरोपियों में शामिल चंदन कुमार पालार नाम का व्यक्ति, जो होटल में स्टाफ के तौर पर काम करता था, उसने होटल मालिक नायक पर हमला किया था.
घटना की सूचना मिलने पर Police हरकत में आई और बालियापांडा Police स्टेशन की इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (आईआईसी) संगीता दास अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं.
इस बीच पीड़ित होटल मालिक को घटनास्थल से पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
एसपी सिंह ने कहा कि बाद में Police ने घटनास्थल, होटल के कर्मचारियों और अन्य लोगों से घटना के बारे में सबूत इकट्ठा करना शुरू किया.
पुरी के डिप्टी एसपी प्रशांत साहू, इंस्पेक्टर संगीता दास और अन्य Police अधिकारी जांच में जुट गए और अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने लगे.
एसपी सिंह ने आगे कहा, “इसके बाद हमें जानकारी मिली कि चंदन कुमार पालार मठामठ (पुरी का एक प्रसिद्ध मठ) के पास काजू के बाग की ओर जा रहा था और वहां छिपने की कोशिश कर रहा था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बालियापांडा आईआईसी और उनकी टीम उस जगह पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने अचानक Police अधिकारियों पर गोली चला दी. अपनी सुरक्षा के लिए Policeकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान चंदन पालार के पैर में गोली लगी.”
घायल आरोपी को तुरंत पुरी डीएचएच ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में उसे आगे के इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पुरी के एसपी ने यह भी बताया कि Tuesday रात हुई घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जबकि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं.
–
डीके/एबीएम