
सहारनपुर, 1 मई . उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल को नौगांवा गांव के पास रजवाहा में राखी का शव बोरे में बंधा मिला था, साथ ही Police को शव के पास चौकर का प्लास्टिक बोरा और रस्सी बरामद हुई थी. आशंका जताई जा रही है आरोपियों ने पहले राखी की हत्या की और फिर शव को चौक के प्लास्टिक बोरे में डालकर रस्सी से बांध दिया. इसके बाद शव को सुनसान जगह ले जाकर फेंक दिया.
आरोपियों ने पहले आसपास एक सुनसान जगह को तलाश किया और जब देखा कि कोई आवाजाही नहीं है तो वहीं पर शाम को राजवाहा में फेंक दिया ताकि किसी को कुछ पता न चल सके. सहारनपुर Police को जांच के दौरान मौके से अहम सुराग हाथ लगे, इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि वारदात को पूरी योजना को बनाकर अंजाम दिया गया हैं. Police अब बरामद बोरे और रस्सी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने और घटनाक्रम को पूरी तरह स्पष्ट करने में जुटी है हालांकि मीडिया से दूरी भी बनाकर रखी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्रांत और राखी जल्दी ही शादी करने वाले थे.
सहारनपुर जिले के रजापुर नौगांव के राजवाहे में मृत मिली राखी कश्यप 23 अप्रैल को डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत, निवासी प्रयागराज, के लापता होने की शिकायत दर्ज होते ही Police के रडार पर आ गई थी. Police ने राखी कश्यप को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन उससे सच नहीं उगलवा सकी. Police ने पूछताछ के बाद राखी को छोड़ दिया. राखी अपने साथ एक लाइसेंसी पिस्टल रखती थी, जिसे पूछताछ के बाद लाइसेंसी पिस्टल Police ने वहीं जमा करा ली थी.
शहर के अर्जुनपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी पत्नी प्राची व बेटी के साथ रहने वाले डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत निवासी प्रयागराज अप्रैल 2018 से बागपत में तैनात थे. 15 अप्रैल को विक्रांत कार्यालय में आए और शाम तक काम करते रहे. इसके बाद अर्जुनपुरम कॉलोनी में अपने कमरे पर चले गए. वह अगले दिन कार्यालय नहीं गए. जब विक्रांत के कार्यालय में नहीं आने पर साथी कर्मियों ने फोन किया तो उनका का फोन बंद मिला. 23 अप्रैल को विक्रांत की पत्नी प्राची ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई.
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद Police ने जांच की तो पता चला कि विक्रांत के साथ राखी का प्रेम-प्रसंग होने का मामला सामने आया, जिनके बीच फोन पर लंबी बातचीत होती थी. Police ने राखी से संपर्क कर कोतवाली बुलाकर पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया. Police ने राखी कश्यप के बयान दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया, जिसके एक दिन बाद राखी भी लापता हो गई.
Police को एक सुराग हाथ लगा. डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की कार में कुछ दिन पहले आग लग गई थी. लापता होने से दो दिन पहले उन्होंने अपने बैंक खाते से चार लाख रुपए निकाले. उनके गायब होने पर Police ने बैंक खाते की जानकारी ली, तो वह रुपए उन्होंने किस लिए निकाले थे, इसकी किसी को जानकारी नहीं है.
राजपुर खामपुर गांव की रहने वाली राखी की शादी मेरठ में हुई थी, जिसका पहले पति से तलाक हो गया था. उसने दूसरी शादी की, लेकिन वहां भी तलाक हो गया. इसके बाद खेकड़ा की काशीराम कॉलोनी में रहने लगी.
वहां के बाद खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी में रही और बाद में बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में किराए पर रहने लगी. वहां पर खुद को डूडा में संविदाकर्मी बताकर कमरा किराए पर लिया था. राखी का कई लोगों से विवाद भी चल रहा था और उस पर मुकदमे दर्ज कराए हुए थे. राखी का पंद्रह दिन पहले कचहरी परिसर में एक युवक से झगड़ा भी हुआ था.
डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की पत्नी प्राची सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग नोएडा में कर्मी है. उनके परिवार में एक बेटी है. विक्रांत के लापता होने के दिन उनकी पत्नी ड्यूटी पर नोएडा गई हुई थी. विक्रांत की हत्या के बारे में डूडा कार्यालय में साथी कर्मियों को पता चला तो सब इस घटना को सुनकर हैरान रह गए.
मिली जानकारी के अनुसार विक्रांत के लापता होने से पहले राखी कश्यप के घर में पार्टी की गई, जिसमें विक्रांत, राखी और भाजपा नेता समेत अन्य लोग शामिल हुए थे. राखी ने Police कंट्रोल रूम पर फोन करके सूचना दी कि उसके पति ने खुद को गोली मार ली. इसके थोड़ी देर बाद राखी ने फोन बंद कर लिया. बाद में Policeकर्मियों ने उससे संपर्क किया तो उसने पारिवारिक विवाद होने पर झूठी शिकायत करने की बात कहकर मामला टाल दिया था.
बागपत की डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप के सहारनपुर में शव मिलने के सनसनीखेज मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सहारनपुर Police ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, Police ने आरोपी को Friday को उसके घर से हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के दौरान का cctv फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सुधारस चौहान को कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है.
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में सुधारस चौहान का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था, जिसके बाद Police लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. आज Police ने उसे पकड़कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. फिलहाल Police आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है, ताकि इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सके.
–
एमएस/