धनबाद पब्लिक स्कूल के पास पुलिस-गैंग मुठभेड़, आरोपी शूटर के दोनों पैरों में लगी गोली

धनबाद, 8 मार्च . धनबाद शहर में Sunday को Police और कुख्यात अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रिंस खान गैंग का एक शूटर घायल हो गया और एक सब-इंस्पेक्टर को भी गोली लगी. घटना धनबाद पब्लिक स्कूल के पास हुई, जहां रंगदारी वसूली की सूचना मिलने पर Police टीम पहुंची थी.

Police सूत्रों के अनुसार, इलाके में रंगदारी (लेवी) वसूलने की विश्वसनीय सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सरायढेला थाना Police की टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही अपराधियों को Police की मौजूदगी का पता चला, उन्होंने बम और गोलीबारी से हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले में Police ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

जवाबी फायरिंग में प्रिंस खान गैंग का शूटर सुदिष्ट ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे दोनों पैरों में गोली लगी. वहीं इस मुठभेड़ में सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह के हाथ में गोली लग गई. दोनों घायलों को तुरंत असरफी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने घटनास्थल पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी रंगदारी वसूलने आए थे. Police को सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई. घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पहले फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली एसआई बालमुकुंद सिंह के हाथ में लगी. अपराधी ने Police पर एक बम भी फेंका, लेकिन Police ने सतर्कता से जवाबी कार्रवाई की.

एसएसपी ने बताया कि मौके पर दो अपराधी मौजूद थे. एक शूटर सुदिष्ट ओझा घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. फरार अपराधी की तलाश के लिए Police ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है. मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ है, जिसे निष्क्रिय करने के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है.

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग घरों में दुबक गए और दुकानें बंद हो गईं. Police ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. प्रिंस खान गैंग धनबाद और आसपास के इलाकों में रंगदारी, लूट और अन्य अपराधों में सक्रिय रहा है. गैंग का सरगना हैदर अली उर्फ प्रिंस खान पहले से ही मोस्ट वांटेड है.

एसएसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी. फरार अपराधी की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. जांच में cctv फुटेज और अन्य सुरागों का भी सहारा लिया जा रहा है.

एससीएच

Leave a Comment