दिल्ली के बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

New Delhi, 8 मार्च . दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में Sunday सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर Police तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उत्तरी जिला Police उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि Sunday को सुल्तानपुर रोड स्थित पूठ खुर्द में राज वाटिका के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी. घटना की सूचना मिलने पर बवाना थाना Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां एक युवक का शव पड़ा मिला. शुरुआती जांच में मृतक की पहचान 24 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई, जो पूठ खुर्द स्थित पाना बस्ती वाडा का निवासी था. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई गोली लगने के निशान पाए गए हैं. इस मामले में बवाना थाना Police ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. Police अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में हाल ही में सुरक्षा को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन इस घटना ने समुदाय में डर और चिंता बढ़ा दी है. Police ने स्थानीय निवासियों से सहयोग का आग्रह किया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है.

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि भूपेंद्र की हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की संभावना पर भी जांच चल रही है. हत्या की सही वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए Police मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रही है.

एसएके/पीयूष

Leave a Comment