अबान अहमद एक्सीडेंट मामला : वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, शेयर और प्रसारित न करने की अपील

झांसी, 12 अगस्त . माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. वह साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था. अब social media प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. इस मामले को लेकर झांसी Police ने बयान जारी किया है.

झांसी Police ने एक बयान जारी कर कहा है कि social media प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे हाल ही में हुई एक दुर्घटना से संबंधित बताया जा रहा है. झांसी के वरिष्ठ Police अधीक्षक के निर्देश पर वीडियो के स्रोत और उसकी सच्चाई की जांच की जा रही है.

झांसी Police ने यह भी कहा है कि सभी से अनुरोध है कि वीडियो की जांच की पुष्टि होने के बाद ही उसे शेयर या प्रसारित करें.

social media पर शेयर किए जा रहे वीडियो में हाईवे पर एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से जाती नजर आ रही है. अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क किनारे कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट जाती है.

बता दें कि अतीक अहमद के बेटे की कार दुर्घटना 6 अगस्त को हुई थी. इस हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू (25) की जान चली गई थी. गाड़ी में सवार तीन अन्य लोगों (आजम, मोहम्मद जावेद और उमर) को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया.

बताया गया कि अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था, जो इस समय झांसी जेल में बंद है.

अबान की मौत के बाद 8 अगस्त को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इलाहाबाद हाई कोर्ट से सशर्त पैरोल मिलने के बाद उसके बड़े भाइयों अली और उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई थी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment