
New Delhi, 2 मार्च . दिल्ली के तीन स्कूलों को Monday को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. दिल्ली Police के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, धमकी भरे ईमेल सलवान पब्लिक स्कूल और जनकपुरी के मीरा पब्लिक स्कूल को भेजे गए थे. तीसरा स्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल है, जो दिल्ली के हाई सिक्योरिटी एरिया दिल्ली कैंट में है.
सूचना मिलने के बाद दिल्ली Police, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विसेज की यूनिटें तुरंत स्कूलों पर पहुंचीं. स्कूलों के आसपास के क्षेत्र को छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित किया गया.
Police अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. वे ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
यह घटना उस समय सामने आई है जब केवल एक सप्ताह पहले, 23 फरवरी को दिल्ली सचिवालय और शहर के दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले थे.
उस दौरान धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड का एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले थे. दोनों स्कूलों ने अधिकारियों को जानकारी दी.
Police ने धमकी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय Police कर्मियों को स्कूलों में तैनात किया था. सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों और स्टाफ को निकालकर स्कूलों की पूरी तलाशी की गई. प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल की धमकी की जांच अभी जारी है और साइबर टीम ईमेल के स्रोत और सत्यता की पुष्टि कर रही है. Police अधिकारी ने कहा, “हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं.”
पिछले साल 500 से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए थे और पिछले दो हफ्तों में ही कम से कम चार बम धमकी वाले ईमेल स्कूलों को भेजे जा चुके हैं. दिल्ली Police ने स्कूल प्रशासन से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
दिल्ली Police ने अभिभावकों और जनता से अनुरोध किया गया है कि वे शांत रहें, जबकि सुरक्षा जांच और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया जारी है
–
एएमटी/पीयूष