
हजारीबाग, 30 जुलाई . Jharkhand के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में Wednesday देर रात Police और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में Police की जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो-तीन साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.
घायल अपराधी को Police कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है. Police को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़े अपराधी बड़कागांव के 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड के आसपास जुटे हैं और किसी बड़ी वारदात अथवा रंगदारी वसूली की योजना बना रहे हैं.
सूचना के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों, कोल ट्रांसपोर्टिंग मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर विशेष जांच अभियान चलाया गया. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में Police की विशेष टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
Police के अनुसार, टीम के 13 माइल के समीप पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में Police ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा. उसके अन्य साथी जंगल की ओर भाग निकले. प्रारंभिक जांच में इस गिरोह का संबंध हाल ही में एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना क्षेत्र में हाईवा वाहनों पर हुई फायरिंग से भी जोड़ा जा रहा है.
26 जुलाई को बड़कागांव स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह परियोजना में अपराधियों ने कोयला लदे हाईवा वाहनों पर फायरिंग की थी और घटनास्थल पर प्रिंस खान गिरोह के नाम का पर्चा छोड़ा था. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त Police बल तैनात कर जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है. फरार अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
पिछले एक सप्ताह के भीतर हजारीबाग के कोयला क्षेत्रों में Police और रंगदारी गिरोहों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है. 24 जुलाई को केरेडारी थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों से हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ था और दो बदमाश गिरफ्तार किए गए थे. Police ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की थी.
–
एसएनसी/एसके