
गाजियाबाद, 20 अगस्त . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में Police ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की.
Police के अनुसार, 19 अगस्त को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में चाकूबाजी की घटना हुई थी. घटना में एक 23 वर्षीय युवक मुश्ताक को 20 वर्षीय समीर उर्फ गट्टू ने चाकू मार दिया था. घायल मुश्ताक की इलाज के दौरान राजीव गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी. इसके बाद Police आरोपी समीर की तलाश में जुटी थी.
Police को सूचना मिली कि वांछित आरोपी शालीमार गार्डन क्षेत्र में मौजूद है. सूचना पर Police टीम ने तलाश और चेकिंग अभियान शुरू किया. Police के अनुसार, डीएलएफ रोड की तरफ से केटीएम बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर सुनसान टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में तेज गति से भागने लगा.
Police ने पीछा कर आरोपी को घेरने का प्रयास किया. आरोप है कि खुद को Police से घिरता देखकर आरोपी ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर उर्फ गट्टू के रूप में हुई, जो दिल्ली के सीमापुरी का रहने वाला है. Police ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.
Police के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, हत्या और Police मुठभेड़ व वाहन चोरी से संबंधित कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, Police की ओर से मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
–
डीसीएच/