
Mumbai , 17 मार्च . Mumbai के सांताक्रूज इलाके में स्थित कलिना Police ट्रेनिंग सेंटर में एक 32 वर्षीय Police ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान भैयासाहब मारुति व्हावले के रूप में हुई है. वह हाल ही में Police ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग ले रहा था.
Police अधिकारियों के अनुसार, भैय्यासाब व्हावले मूल रूप से खडगांव (जिला परभणी) का निवासी था. उसका शव Police क्वार्टर में उसके कमरे से बरामद हुआ. मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसकी जेब से बरामद किया गया. मामले की जांच कर रही वकोला Police थाना ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर उसकी प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
Police के मुताबिक, सुसाइड नोट में व्हावले ने लिखा है कि वह पिछले डेढ़ साल से पड़ोसी जिले की एक युवती के साथ रिश्ते में था और दोनों शादी करना चाहते थे. हालांकि, युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. नोट में यह भी उल्लेख है कि युवती के माता-पिता उसे लगातार रिश्ता खत्म करने के लिए दबाव डाल रहे थे और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे. व्हावले ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकियां दी गईं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था.
शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन भी व्हावले को धमकी भरे फोन कॉल्स आए थे. Police का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग वेरिफिकेशन और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया जा रहा है और सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. Police का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
पीएसके