अमरनाथ यात्रा को लेकर पीएम की चिंता जायज, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद बर्दाश्त नहीं: सत शर्मा

जम्मू, 3 जुलाई . जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने अमरनाथ यात्रा को लेकर Prime Minister Narendra Modi की अपील, भारत-Pakistan संबंध, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग और राम मंदिर चंदा विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi हमेशा धार्मिक यात्राओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहते हैं और केंद्र Government ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

Prime Minister Narendra Modi द्वारा अमरनाथ यात्रियों से की गई अपील पर सत शर्मा ने कहा कि देश के Prime Minister हमेशा धार्मिक त्योहारों और विशेष रूप से धार्मिक यात्राओं को लेकर चिंतित रहते हैं. सभी लोग जानते हैं कि आतंकवादी हमेशा ऐसी यात्राओं को बाधित करने और उनका माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसे समय में Prime Minister की चिंता स्वाभाविक है और उनके निर्देशों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा और प्रशासन ने यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है. यात्रा के दौरान सुबह से लेकर श्रद्धालुओं का काफिला पूरी तरह आगे निकलने तक सामान्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखी जाती है ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो. उन्होंने लोगों से अपील की कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सकुशल अपने घर लौटें और जम्मू-कश्मीर में शांति का वातावरण बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है.

India और Pakistan के नागरिकों द्वारा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से बातचीत बहाल करने की अपील और इस पर Chief Minister उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर सत शर्मा ने कहा कि वह उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला से पूछना चाहते हैं कि पहलगाम में धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्याओं के समय उनके ऐसे बयान क्यों नहीं आए. Prime Minister मोदी ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए Pakistan को स्पष्ट संदेश दिया कि India में आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूरी दुनिया जानती है कि Pakistan आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है. 1947 से लेकर 1965, 1971, 1999 और उसके बाद पहलगाम, उरी और पुलवामा जैसे हमलों तक, Pakistan समर्थित और प्रशिक्षित आतंकवादियों ने India को निशाना बनाया है. इन घटनाओं को देखते हुए Pakistan के साथ संबंधों पर बयान देने वालों को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सभी अनुभवी और परिपक्व नेतृत्व का हिस्सा हैं तथा वे भली-भांति जानते हैं कि किस परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है. जो लोग अपनी Government और अपने मंत्रालय ठीक से नहीं चला पा रहे और अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं कर सके, उन्हें दूसरे देशों के साथ India के संबंधों पर सलाह देने से बचना चाहिए. पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के माध्यम से भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से दिया है और देश की सुरक्षा करने में वे पूरी तरह सक्षम हैं.

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख पर सत शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि जिन्हें Prime Minister मोदी पर विश्वास नहीं है, उनके बारे में कुछ कहना कठिन है. उन्होंने याद दिलाया कि केंद्रीय गृह मंत्री संसद के पटल पर कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उचित परिस्थितियां आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. मौजूदा परिस्थितियों में जब पहलगाम जैसी आतंकी घटना हुई है और अब भी पहाड़ियों तथा जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है, तब सबसे पहली प्राथमिकता उन्हें समाप्त करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उचित नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि उचित समय आने पर जम्मू-कश्मीर को निश्चित रूप से राज्य का दर्जा मिलेगा.

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भाजपा पर कपिल सिब्बल द्वारा लगाए गए आरोपों पर सत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. जांच जारी है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

पीएसके

Leave a Comment