पीएम मोदी का बंगाल जाना विकास का मार्ग करता है प्रशस्त: मनन कुमार मिश्रा

New Delhi, 20 दिसंबर . पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी जब भी वे वहां जाते हैं, लोगों में उत्साह बढ़ता है. वहां के लोग बहुत परेशान हैं. हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है. भ्रष्टाचार चरम पर है. महिलाएं, युवा और गरीब सुरक्षित नहीं हैं. इस नजरिए से उनका पश्चिम बंगाल जाना जरूरी है.

New Delhi में से बातचीत में सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र Government की ओर से बहुत से पैकेज दिए जा रहे हैं. असम के लोग भी एनडीए के प्रति समर्पित हैं. पीएम मोदी का बंगाल जाना विकास का मार्ग प्रशस्त करता है.

मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का असली मकसद वोटर लिस्ट से बाहरी लोगों जैसे रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य गैर-नागरिकों के नाम हटाना है, जबकि योग्य युवाओं, महिलाओं और असली नागरिकों के नाम जोड़ना है, जो पहले छूट गए थे. एसआईआर के जरिए जिन राज्यों में नाम काटे गए हैं, अगर कोई आपत्ति होगी तो दर्ज कराई जा सकती है. अगर कोई दस्तावेजी सबूत देगा तो वोटर लिस्ट में उसका नाम जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि एसआईआर देश में जरूरी है. बाहरी लोग हैं, उनका नाम काटा जाएगा. इससे निष्पक्ष चुनाव होगा.

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर BJP MP ने कहा कि Pakistanी आतंकवादी बांग्लादेश में घुस चुके हैं. अगर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी. वहां हिंदुओं को मारा जा रहा है. विश्व स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए. आतंकवाद इस तरह से फैलेगा तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा. Pakistanी आतंकवादी बांग्लादेश में पैठ बनाना चाहते हैं. India की बांग्लादेश पर पूरी नजर है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.

भगवान श्रीराम को लेकर टीएमसी नेता मदन मित्रा के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि श्रीराम के बारे में इस तरह बोलने वालों को जनता सड़कों पर पीटेगी. इनका धार्मिक उन्माद फैलाने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है. ये विफल हो चुके हैं. इनका देश से सफाया हो रहा है. एनडीए Government का विस्तार हो रहा है.

भगवान श्री राम को लेकर टीएमसी नेता के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि मदन मित्रा के पिता भले ही मुसलमान हों, लेकिन श्री राम के बारे में इस तरह बोलने वालों को जनता सड़कों पर पीटेगी. इनका धार्मिक उन्माद फैलाने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है. ये विफल हो चुके हैं. इनका देश से सफाया हो रहा है. एनडीए की Government फैल रही है. इनके पास कोई दूसरा एजेंडा नहीं है.

सपा सांसद आरके चौधरी के शव जलाने से प्रदूषण वाले बयान पर BJP MP ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है. हिंदू धर्म की परंपरा सदियों से चली आ रही है. शव को जलाया जाता है, होलिका दहन होता है, लेकिन इससे प्रदूषण कभी नहीं बढ़ा. सपा सांसद की नजर में अब प्रदूषण बढ़ रहा है. मुसलमानों का वोट पाने के लिए ये हिंदू धर्म पर चोट कर रहे हैं. इनका दिमाग खराब हो गया है, ये सिरफिरे हो चुके हैं. जनता इन्हें सबक सिखाएगी.

बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के हिजाब हटाने वाले वीडियो पर उन्होंने कहा कि उन्होंने क्या गलत किया है? एक छोटी-सी बात को बढ़ाया जा रहा है. वह पढ़ी-लिखी महिला थीं, कोई सर्टिफिकेट या कागज लेने जा रही थीं. “चेहरा दिखाओ” कहने में गलत क्या है?

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment