पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने ‘सेवा’ की भावना के साथ शासन-व्यवस्था को नई परिभाषा दी : राजनाथ सिंह

New Delhi, 9 जून . Prime Minister Narendra Modi के 12 साल कार्यकाल और तीसरी बार शपथ लेने के 2 साल पूरे होने को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक अध्याय बताया है.

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “2024 में आज ही के दिन Narendra Modi ने लगातार तीसरी बार India के Prime Minister के तौर पर शपथ ली और India के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा. पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने ‘सेवा’ की भावना के साथ शासन-व्यवस्था को नई परिभाषा दी है और यह सुनिश्चित किया है कि विकास समाज के हर वर्ग तक पहुंचे.”

रक्षा मंत्री ने आगे लिखा, “”स्वयं से पहले सेवा” के सिद्धांत से प्रेरित ‘सेवा के 12 वर्ष’ की इस यात्रा में गरीबों का सशक्तीकरण, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा, बड़े बदलाव लाने वाले सुधार, तेजी से होता बुनियादी ढांचे का विकास और डिजिटल इनोवेशन शामिल रहे हैं. जैसे-जैसे India ‘विकसित India 2047’ की ओर बढ़ रहा है, ये 12 वर्ष दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी विकास और ‘राष्ट्र-प्रथम’ शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में खड़े हैं.”

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के सफल नेतृत्व के ये 12 वर्ष, India के परिवर्तन, प्रगति और जन-कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष हैं. यह यात्रा केवल एक Government के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलने का गौरवशाली अध्याय है. ‘प्रधानसेवक’ के रूप में Prime Minister मोदी ने अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.”

सिरसा ने आगे कहा, “जन-धन से जन-विश्वास तक, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर India के निर्माण तक, इन 12 वर्षों में India ने विकास, विश्वास और जन-कल्याण का नया इतिहास रचा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है, अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव बढ़ाया है तथा विकसित India के संकल्प को नई गति प्रदान की है.”

इसके पहले 8 जून को Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर लिखा था, “पिछले 12 सालों में India ने कई बदलाव देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है. हम हमेशा ‘अंत्योदय’ से प्रेरित रहे हैं और हमारी कोशिश यही रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे छूट गए थे. जन-धन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान India और अन्य योजनाओं तक, हर पहल का मकसद बस यही रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर मिलें.”

ओपी/एएस

Leave a Comment