
New Delhi, 27 मार्च . Prime Minister Narendra Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक शुरू हो गई है. इस अहम बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उसके India के राज्यों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की जा रही है.
बताया जा रहा है कि ईरान से जुड़े युद्ध के बाद बढ़े वैश्विक तनाव के मद्देनज़र ईंधन आपूर्ति, महंगाई और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था जैसे मुद्दों पर खास फोकस रहेगा. केंद्र Government राज्यों की मौजूदा स्थिति और उनकी तैयारियों की भी समीक्षा करेगी.
बैठक के दौरान यह आकलन किया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय हालात का राज्यों की अर्थव्यवस्था और जरूरी सेवाओं पर क्या असर पड़ सकता है, और इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाएं.
सूत्रों के मुताबिक, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनके Chief Minister इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.
बता दें कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुड्डचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. अप्रैल में मतदान होना है, यही वजह है कि इन राज्यों के Chief Minister इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.
इधर, ईरान और इजरायल-अमेरिका संघर्ष जारी है. इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमले रुक नहीं रहे हैं. वहीं, ईरान भी इजरायल समेत कई खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है.
युद्ध की वजह से सबसे अधिक असर ईंधन, ऊर्जा और गैस पर पड़ा है. खासकर होर्मुस स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकर जहाज कई दिनों से समुद्र में खड़े हैं, जिसका असर वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है. हालांकि, India Government की ओर से ईंधन और गैस की आपूर्ति को सामान्य रखा जा रहा है.
–
डीएससी