राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम

New Delhi, 20 अप्रैल . पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने Monday को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पास आग लगने की घटना के चलते 21 अप्रैल 2026 को होने वाला Prime Minister Narendra Modi द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मंत्रालय ने social media एक्स पर पोस्ट में कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. उद्घाटन के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी.

बताया जा रहा है कि Monday को Rajasthan के बाड़मेर जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यह घटना उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुई, जिससे अधिकारियों में चिंता बढ़ गई, क्योंकि रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए करीब 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इमरजेंसी टीमों और रिफाइनरी के कर्मचारियों ने मिलकर इनबिल्ट सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया. Police कंट्रोल रूम के अधिकारियों के मुताबिक, लगातार प्रयासों के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई.

Chief Minister कार्यालय के अधिकारियों ने इस घटना को ‘मामूली’ बताया और कहा कि आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. यह घटना उस समय हुई, जब Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचने वाले थे.

हालांकि, इस घटना से किसी बड़े नुकसान या बाधा की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है.

गौरतलब है कि यह रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स India की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और Rajasthan Government के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित की गई है, जिसमें 79,450 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है.

करीब 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाली यह परियोजना देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसे आधुनिक तकनीक से लैस रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन के एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित किया गया है.

डीबीपी

Leave a Comment