
Patna, 16 मई . बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने Saturday को Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. से बातचीत में उन्होंने कहा कि Prime Minister 2014 से लगातार देश के विकास और प्रगति के लिए काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister का जो पांच देशों का दौरा है, वह पहले से ही तय कार्यक्रम था और इसे अचानक या Political कारणों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि Prime Minister का यूएई से शुरू हुआ विदेश दौरा देश के हित में है और इससे India के अंतरराष्ट्रीय रिश्ते और मजबूत होंगे.
रामकृपाल यादव ने आगे कहा कि आज दुनिया के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी देखी जा रही है. India में भी थोड़ी बहुत दिक्कत है, लेकिन India की स्थिति कई अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है. उनके मुताबिक, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों की वजह से ही India इस तरह के संकट को बेहतर तरीके से संभाल पा रहा है.
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ईंधन की बचत करें और सोच-समझकर उसका इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि Government और आम जनता दोनों मिलकर अगर प्रयास करेंगे तो किसी भी तरह के संकट से निपटा जा सकता है. कई नेता और मंत्री भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके.
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग Prime Minister की विदेश यात्रा को लेकर गलत बातें फैलाते हैं और देश की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार social media पर भी कई तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, जैसे कि गलत पोस्ट या झूठी जानकारी. ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि देश में भ्रम और गलत सूचना न फैले.
इसके अलावा, रामकृपाल यादव ने नीट परीक्षा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि Government ने यह निर्णय लिया है कि परीक्षा में जो गड़बड़ी या लीक जैसी घटनाएं हुई हैं, उनके कारण दोबारा परीक्षा कराई जाएगी. दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी. Government का मकसद यह है कि भविष्य में इस तरह की समस्याएं दोबारा न हों और परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए.
उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए Government कई कदम उठा रही है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. पेपर लीक जैसी घटनाएं बहुत गंभीर अपराध हैं, क्योंकि इससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है और वे मानसिक तनाव में आ जाते हैं. इसलिए Government इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है और व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा कि Government जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और सिस्टम में सुधार के लिए कई नए कदम सोच-समझकर लागू किए जा रहे हैं.
उन्होंने बिहार में हाल ही में आए तूफान और आंधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान आया है, जिससे लोगों को नुकसान हुआ है. Patna भी इससे प्रभावित हुआ था. उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा बताया और कहा कि इस पर किसी का नियंत्रण नहीं होता. लेकिन Government की जिम्मेदारी है कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत और मुआवजा दिया जाए. इसी क्रम में Government लगातार राहत कार्यों में लगी हुई है और लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
–
पीआईएम/एएस