
New Delhi, 4 मई . विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत की उम्मीद है, क्योंकि मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है. इसी बीच, जानकारी के अनुसार Prime Minister Narendra Modi Monday शाम 6 बजे New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से Lok Sabha सांसद अनिल बलूनी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए है. बता दें कि चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि Prime Minister Narendra Modi भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं. इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए. अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी.
अब चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भाजपा 178 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था. कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुई. हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है. यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने रीपोल कराने का फैसला लिया था.
ऐसे में सभी की नजरें अब अंतिम नतीजों और पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं, जो आगे की Political दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.
–
वीकेयू/एएस