
कैनबरा, 24 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं. यह यात्रा उनके व्यापक क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसमें वे पहले इंडोनेशिया और फिर न्यूजीलैंड भी जाएंगे. स्थानीय मीडिया ने Governmentी और कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से Friday को यह जानकारी दी.
रिपोर्ट के मुताबिक, Prime Minister मोदी सबसे पहले इंडोनेशिया जाएंगे, इसके बाद 7 और 8 जुलाई को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे. इसके बाद उनके 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की संभावना है. यह दौरा ऐसे समय में प्रस्तावित है जब India और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक, आर्थिक और प्रवासी भारतीयों से जुड़े रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं.
‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी के सिडनी और मेलबर्न दोनों शहरों में कार्यक्रम होने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बानीज़ का कार्यालय सिडनी में आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित करने के पक्ष में है, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती दी जा सके.
हालांकि, भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम मेलबर्न में आयोजित किए जाने की संभावना ज्यादा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आयोजन के लिए मेलबर्न के दो बड़े इनडोर स्थलों का निरीक्षण भी किया जा चुका है, जिनकी क्षमता क्रमशः लगभग 14,000 और 35,000 से अधिक लोगों की है. ये दोनों स्थान जुलाई में मेलबर्न के ठंडे मौसम को देखते हुए उपयुक्त माने जा रहे हैं, क्योंकि इनमें छत और पर्याप्त इनडोर सुविधाएं उपलब्ध हैं.
Prime Minister के इस संभावित दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कारोबारी और सामुदायिक संगठनों में भी उत्साह देखा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया-India व्यापार परिषद, जो इस साल अपनी 40वीं वर्षगांठ मना रही है, Prime Minister मोदी के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश में है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया-India सीईओ फ़ोरम भी एक उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी के लिए प्रयासरत है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इनमें से किसी एक संगठन को ही आधिकारिक कार्यक्रम की मेजबानी का मौका मिल सकता है और इसको लेकर बातचीत जारी है.
गौरतलब है कि Prime Minister मोदी इससे पहले मई 2023 में सिडनी गए थे, जहां उन्होंने ‘क्वाड लीडर्स समिट’ में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने Prime Minister एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की, ऑस्ट्रेलियाई उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया था.
इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी थी, जिनमें माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप अरेंजमेंट (एमएमपीए) और ग्रीन हाइड्रोजन टास्कफोर्स के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस शामिल थे. साथ ही, ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने और Bengaluru में ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास शुरू करने की घोषणा भी की गई थी.
ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के विदेश मामलों के पत्रकार स्टीफन ज़ीज़िक ने भी इस संभावित दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह यात्रा तय होती है, तो यह ऑस्ट्रेलिया आने वाले वैश्विक नेताओं की एक मजबूत श्रृंखला का हिस्सा होगी.
कुल मिलाकर, Prime Minister मोदी का प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सामुदायिक संबंधों को और मजबूती प्रदान कर सकता है.
–
डीएससी