पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर से 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात: सीएम भजन लाल शर्मा

jaipur, 15 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi 28 फरवरी को Rajasthan को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे. साथ ही वह युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. इसकी जानकारी सीएम भजन लाल शर्मा ने खुद दी.

Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, Prime Minister Narendra Modi अजमेर की धरा से प्रदेश को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे.

उन्होंने कहा कि शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी. Prime Minister Narendra Modi की गरिमामयी उपस्थिति ‘विकसित Rajasthan ’ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी.

इससे पहले सीएम भजन लाल शर्मा ने अन्य एक्स पोस्ट पर कहा कि Chief Minister निवास पर आयोजित ‘बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट’ की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए 46,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों वाली 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी.

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक क्रांति लाने की दिशा में हमारा एक और बड़ा कदम है. हमारी Government Rajasthan को देश का अग्रणी इन्वेस्टमेंट हब बनाने के लिए संकल्पित है.

डीकेपी/

Leave a Comment