पीएम मोदी भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ समारोह में शामिल होंगे

New Delhi, 26 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi Friday को ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

यह कार्यक्रम दोपहर करीब 12:15 बजे India मंडपम में शुरू होगा, जहां Prime Minister मोदी भी मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे.

‘वीर बाल दिवस’ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटों, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी, की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. कम उम्र में उनकी शहादत India के इतिहास के सबसे मार्मिक अध्यायों में से एक है, जो अत्याचार के सामने अटूट साहस का प्रतीक है.

इस कार्यक्रम की घोषणा सबसे पहले पीएम मोदी ने जनवरी 2022 में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दौरान की थी.

इस मौके पर, India Government पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इनमें कहानी सुनाने के सेशन, कविता पाठ, पोस्टर बनाने और निबंध लिखने की प्रतियोगिताएं शामिल हैं. ये सभी बच्चों और युवाओं को साहिबजादों की विरासत से जोड़ने के लिए तैयार किए गए हैं.

ये एक्टिविटीज स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, चाइल्ड केयर संस्थानों और अन्य लर्निंग जगहों पर आयोजित की जाएंगी, साथ ही माईगव और माईIndia पोर्टल पर अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यक्रम भी होस्ट किए जाएंगे.

India मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में Prime Minister राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पाने वाले भी मौजूद रहेंगे, जिससे दिन के कार्यक्रम में एक खास रौनक आएगी.

‘वीर बाल दिवस’ साहिबजादों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जिनकी शहादत India के इतिहास का एक अहम हिस्सा है और जिसे पीढ़ियों तक याद किया जाता रहेगा.

पीएसके

Leave a Comment