मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से की बात, जताई गहरी चिंता

New Delhi, 2 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला- II से टेलीफोन पर बातचीत कर मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की.

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव तेज हो गया है और जवाबी हमलों तथा मिसाइल हमलों के चलते पड़ोसी देश भी इसकी चपेट में आ गए हैं.

Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने जॉर्डन के किंग से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और जॉर्डन की शांति, सुरक्षा तथा वहां के लोगों के कल्याण के लिए India के समर्थन को दोहराया.

पीएम मोदी ने मौजूदा संकट के दौरान जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए किंग अब्दुल्ला द्वितीय का आभार भी जताया.

बताया जा रहा है कि जॉर्डन भी इस संघर्ष से प्रभावित हुआ है. उसके हवाई क्षेत्र में कई प्रक्षेपास्त्रों को इंटरसेप्ट किया गया, जिससे कुछ स्थानों पर घायल होने और संपत्ति को नुकसान की खबरें हैं.

सुरक्षा हालात को देखते हुए जॉर्डन ने एहतियातन रात के समय अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से बंद करने का फैसला किया है, ताकि नागरिक उड्डयन को सुरक्षित रखा जा सके. क्षेत्र के अन्य देशों ने भी जोखिम बढ़ने के मद्देनजर उड़ानों पर पाबंदियां लगाई हैं.

किंग अब्दुल्ला द्वितीय से यह बातचीत पीएम मोदी की बहरीन और सऊदी अरब के नेताओं से हुई चर्चाओं के बाद हुई है, जिनमें उन्होंने उनकी संप्रभुता पर हुए हमलों की निंदा की थी और India की एकजुटता जताई थी.

इन उच्चस्तरीय संपर्कों से स्पष्ट है कि India पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अपने बड़े प्रवासी भारतीय समुदाय की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता व तनाव कम करने की वकालत कर रहा है.

व्यापक संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है, कई देशों ने हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लगाए हैं और व्यापार मार्गों, ऊर्जा आपूर्ति तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

India ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार संयम, संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है. Prime Minister मोदी ने एक बार फिर India और जॉर्डन के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं.

डीएससी

Leave a Comment