खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘एग्रीकोला मेडल’ : शिवराज सिंह चौहान

हैदराबाद, 21 मई . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Thursday को कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के चलते Prime Minister Narendra Modi को यूएन की संस्था एफएओ द्वारा दिया सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister ने खाद्य सुरक्षा में India की नहीं, बल्कि दुनिया की चिंता की है. इसके साथ ही, इस सम्मान के जरिए Prime Minister के देश के कृषि उत्पादन और गुणवत्ता को बढ़ाने और रिसर्च आदि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है.

इसके अतिरिक्त, Union Minister ने कहा कि हम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान को Prime Minister मोदी के विजन के अनुरूप श्री अन्ना के लिए एक वैश्विक संस्था बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसके मुताबिक ही किसानों तक रिसर्च कैसे पहुंचाया जाए और श्री अन्ना का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए, इस पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और रिसर्च कार्य चल रहा है.

Prime Minister मोदी को Wednesday को इटली के रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 का ‘एग्रीकोला मेडल’ प्रदान किया गया. यह एफएओ का सर्वोच्च सम्मान है.

एफएओ के महानिदेशक ने ऐतिहासिक एफएओ प्लेनरी हॉल में Prime Minister मोदी को यह पदक प्रदान किया. संगठन के अनुसार, यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, कृषि विकास और किसानों के कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया.

Prime Minister को बधाई देते हुए क्यू डोंग्यू ने कहा कि यह सम्मान कृषि उत्पादकता बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए Prime Minister मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Tuesday को कहा था कि पूर्वी भारत, देश के कृषि विकास का ग्रोथ इंजन बन सकता है.

भुवनेश्वर के मेफेयर कन्वेंशन में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, कृषि मंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वी India की कृषि, किसानों की आजीविका और क्षेत्रीय कृषि रणनीति को नई दिशा देने के लिए गंभीर विचार-विमर्श का मंच है. साथ ही, उन्होंने पूर्वी India की कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ, वैज्ञानिक और लाभकारी बनाने का सशक्त आह्वान किया.

एबीएस/

Leave a Comment