पीएम मोदी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भूमिका की सराहना की, बोले-हर क्षेत्र में बनाई पहचान

वाशिंगटन, 14 अगस्त . India के Prime Minister Narendra Modi ने अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि India की सांस्कृतिक विरासत के साथ इसका लगातार जुड़ाव देश के लिए ताकत का जरिया बना हुआ है.

नेशनल अलायंस ऑफ इंडियन ऑर्गनाइजेशन्स (एनएआईओ) को भेजे गए एक संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि India के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका की 250वीं सालगिरह का जश्न दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच करीबी संबंध को दिखाता है.

पीएम मोदी ने 13 अगस्त के भेजे गए संदेश में कहा, “यह जानकर खुशी हो रही है कि नेशनल अलायंस ऑफ इंडियन ऑर्गनाइजेशन्स (एनएआईओ) India का 80वां स्वतंत्रता दिवस और संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है.”

पीएम मोदी ने कहा कि साथ मिलकर मनाया जा रहा ये जश्न उन मूल्यों को दिखाता है, जो New Delhi और वाशिंगटन को जोड़ते हैं. उन्होंने कहा, “ये जश्न India और अमेरिका के बीच करीबी संबंधों को दिखाते हैं, जो हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं.”

उन्होंने कहा, “मां भारती और प्रवासी भारतीयों के बीच मजबूत संबंध ऐसी कोशिशों में भी दिखता है, जो हमेशा हमारे देश के लिए ताकत का जरिया रहा है.”

पीएम मोदी ने अमेरिकी लोगों के जीवन के कई क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान का विशेष रूप से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों ने देश के वैज्ञानिक, तकनीकी, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

उन्होंने कहा, “जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोक सेवा और कला जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से सराहना हासिल की है. इसके साथ ही, यह समुदाय India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी करीब से जुड़ा रहा है.”

पीएम मोदी ने भारतीय परंपराओं को जीवित रखने और पीढ़ियों के बीच संबंध बनाने में प्रवासी समूहों की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन युवा भारतीय अमेरिकियों को अपनी विरासत से जुड़े रहने में मदद करते हैं.

उन्होंने कहा, “प्रवासी संगठन हमारी परंपराओं को जीवित रखने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे युवा पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.”

उन्होंने अलायंस को उसके यादगार प्रोग्राम के लिए बधाई दी. Prime Minister ने देश के स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवसाय और कम्युनिटी में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “India के 80वें स्वतंत्रता दिवस और संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं सालगिरह के जश्न की शानदार सफलता के लिए एनएआईओ को शुभकामनाएं.”

–

केके/पीएम

Leave a Comment