
मदुरै, 2 मार्च . तमिलनाडु में भगवान मुरुगन के भक्त थिरु पूर्णा चंद्रन के परिवार से पीएम मोदी ने Sunday को मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर थिरु पूर्णा चंद्रन की मां कालीश्वरी ने समाचार एजेंसी से खास बातचीत की. इस दौरान कालीश्वरी ने कई बातों का जिक्र किया और पीएम मोदी की तारीफ भी की.
थिरु पूर्णा चंद्रन की मां कालीश्वरी ने से बातचीत के दौरान बताया कि Prime Minister Narendra Modi ने हाल ही में उनके परिवार को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया. इस बेहद खास मुलाकात में उनकी बहू और पोते शामिल हुए, जहां उन सभी के साथ बेहद सम्मानपूर्वक व्यवहार किया गया.
कालीश्वरी ने कहा, “Prime Minister मोदी ने दीपम के अवसर पर मेरे बेटे के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने हमसे वादा किया कि वह हमेशा एक माता-पिता की तरह हमारा ख्याल रखेंगे.”
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी उनके बेटे के निधन के दिन से ही हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने परिवार को सहयोग देने वाले सभी लोगों और संवेदना व्यक्त करने वालों के प्रति भी विशेष आभार जताया.
दरअसल, Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि Sunday को मदुरै में उन्हें थिरु पूर्णा चंद्रन की याद आई. उन्होंने राज्य की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) Government को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि वे कुछ भी करें, सत्य की जीत होगी और भगवान मुरुगन के भक्तों की विजय होगी.
Prime Minister ने थिरु पूर्णा चंद्रन की पत्नी इंदुमती और उनके बेटों से भी मुलाकात की. बताया जाता है कि थिरु पूर्णा चंद्रन भगवान मुरुगन के भक्त थे. पिछले वर्ष दिसंबर में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किए जाने के विरोध के बीच उन्होंने आत्महत्या कर ली थी.
Prime Minister मोदी ने परिजनों से मुलाकात के बाद डीएमके Government पर निशाना साधते हुए कहा कि अंततः सत्य की ही जीत होगी.
–
एएसएच/एबीएम