भारत की इजरायल के साथ अटूट मित्रता, यात्रा के लिए उत्सुक हूं: पीएम मोदी

New Delhi, 22 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi इजरायल जाने वाले हैं. अपनी इस यात्रा से पहले Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि भारत, इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूं.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल के Prime Minister द्वारा किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि मेरे मित्र, Prime Minister नेतन्याहू, India और इजरायल के बीच की दोस्ती और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं. India इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान आपसे होने वाली चर्चाओं के लिए मैं उत्सुक हूं.

वहीं इससे पहले इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आज सुबह कैबिनेट बैठक के दौरान मैंने अपने प्रिय मित्र, Prime Minister Narendra Modi की आगामी Wednesday को होने वाली ऐतिहासिक इजरायल यात्रा के बारे में बात की.

उन्होंने आगे लिखा कि इजरायल और India के बीच का संबंध दो वैश्विक नेताओं का एक सशक्त गठबंधन है. हम नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं. साथ मिलकर, हम स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रों का एक गठबंधन बना रहे हैं. एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. यरूशलम में आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी, Prime Minister मोदी!

भारतीय Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए 25 फरवरी को इजरायल पहुंचेंगे, जो 2017 की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के बाद देश की उनकी दूसरी यात्रा होगी.

Prime Minister मोदी की यह विदेश यात्रा 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के लगभग नौ साल बाद हो रही है, जो किसी भी भारतीय Prime Minister द्वारा इजरायल की पहली यात्रा थी और जिसने रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और नवाचार के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया था.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment