
New Delhi, 21 दिसंबर . Maharashtra नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को मिले प्रचंड समर्थन पर Prime Minister Narendra Modi, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी ने खुशी जताई है. उन्होंने इसके लिए Chief Minister देवेंद्र फडणवीस समेत एनडीए के सभी नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Maharashtra विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए Maharashtra की जनता का आभारी हूं. यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि Maharashtra में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, एनडीए के सदस्यों व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.
उन्होंने कहा कि महायुति की यह प्रचंड जीत Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन Government की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन दर्शाती है.
BJP MP अनिल बलूनी ने एक्स पर लिखा कि Maharashtra नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जागरूक जनता का हृदय से आभार. यह ऐतिहासिक जनादेश यशस्वी Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए Governmentों द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान और समावेशी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर जनता की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि इस शानदार विजय पर Maharashtra के यशस्वी Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित एनडीए परिवार के समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Sunday को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया है.
चुनाव का परिणाम आने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे सीएम फडणवीस ने कहा कि Maharashtra के स्थानीय निकाय चुनावों के 20 से 25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है.
–
एमएस/वीसी