पीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली ठाकुर

Patna, 26 फरवरी . Prime Minister मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे नेता हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यहां तक ​​कि इन्फ्लुएंसर भी उनसे प्रभावित हैं. मैं भी उनमें से एक हूं.

Patna में से बातचीत में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है कि हमारे पास देश को लीड करने के लिए ऐसे विजनरी प्राइम मिनिस्टर हैं.

इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी को ‘भाई’ कहने पर भाजपा विधायक ने कहा कि Prime Minister मोदी जहां भी जाते हैं, हमें उनकी वही एनर्जी और मौजूदगी देखने को मिलती है.. मैंने कल उनका इजरायल दौरा भी देखा, जो बहुत शानदार लगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह अपने काम में लगे हुए हैं. मैंने भी इसके बारे में पढ़ा है. अमित शाह डीएम, एसएसपी और एसपी और बाकी सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं.

शराबबंदी कानून की समीक्षा को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब हम विधानसभा में बैठते हैं तो चर्चा होती है. कौन क्या बोल रहा होता है, हम देखते हैं.

कानून व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जो भी बातें होती हैं, विधानसभा के अंदर होती हैं, विपक्ष अपनी बात रखता है.

विधानसभा सत्र को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे तो यकीन भी नहीं हो रहा था कि मैं इतने अच्छे से इसमें शामिल हो पाऊंगी. मुझे अपनी विधानसभा के लोगों के सवालों को सदन में उठाना है. मुझे जब लोगों की समस्याओं को बारे में पता चलता है तो मैं रात में ही तय कर लेती हूं कि अगले दिन सदन के भीतर लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाऊंगी. जब सदन के भीतर जनता के मुद्दों को उठाया जाता है तो लोगों को बहुत अच्छा लगता है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment