स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने बताया भारत के गौरव का क्षण

नई दिल्‍ली, 18 मई . Prime Minister Narendra Modi को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है. भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी की सराहना की.

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने Prime Minister Narendra Modi को स्वीडन के प्रतिष्ठित ‘रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्‍होंने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि यह सम्‍मान देश के Prime Minister का नहीं बल्कि विश्‍व के नेतृत्‍वकर्ता के रूप में है. यह India देश के निवासियों के लिए बड़े खुशी की बात है.

BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “पीएम मोदी ने कई देशों में अपनी एक मजबूत वैश्विक स्थिति बनाई है. स्वीडन से पहले भी, कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है. यह देश के लिए खुशी का क्षण है, और पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.”

BJP MP संजय जायसवाल ने कहा, “पीएम मोदी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं, और सभी वैश्विक नेता उन्हीं की तरह काम करना चाहते हैं. विश्‍व के सभी नेता चाहते हैं कि जिस प्रकार पीएम मोदी India की चिंता करते हैं और देश के भविष्‍य के लिए काम करते हैं, उसी तरह से सभी राष्‍ट्राध्‍यक्ष काम करना चाहते हैं. इसीलिए हर देश में उनको सम्‍मानित किया जाता रहा है.

भाजपा प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने पीएम मोदी को स्वीडन में मिले सम्मान को गर्व का विषय बताया. उन्‍होंने कहा कि वह दुनिया से सबसे ज्‍यादा सम्‍मान पाने वाले नेता हैं. विश्‍व पीएम मोदी और India को लोहा मानती है. पीएम के नेतृत्‍व में India की अलग पहचान बन गई है.

गौरतलब है कि सम्‍मान के साथ इस सम्मान के साथ Prime Minister Narendra Modi को अब तक विभिन्न देशों और संस्थानों से कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. इसे India के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और उनकी सक्रिय कूटनीतिक भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है.

एएसएच/डीएससी

Leave a Comment