पीएम मोदी मंदिर जाते हैं और विपक्षी बाबर की कब्र पर चादर चढ़ाते हैं : दिनेश शर्मा

New Delhi, 8 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान Wednesday को प्रसिद्ध ‘प्रम्बानन मंदिर’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना की. BJP MP और वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पीएम मंदिर जाते हैं और कुछ विपक्षी लोग बाबर की कब्र पर चादर चढ़ाते हैं. पीएम मोदी और विपक्षी लोगों की मानसिकता में बहुत बड़ा अंतर है.

New Delhi में से बातचीत में BJP MP ने कहा कि Prime Minister मोदी को 30 से ज्यादा देशों में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है. सबसे बड़े इस्लामिक देश में 1,000 साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का भार भी उठाया जा रहा है. कितने देशों से विरासतें लाई जा रही हैं, कहीं लक्ष्मी मां की प्रतिमा, कहीं बौद्ध प्रतिमाएं, तो कहीं गुरु ग्रंथ साहिब. Prime Minister मोदी मंदिर जाते हैं, विदेशों में जाते हैं तो Dubai में मंदिर बन जाता है, यूएई में मंदिर बन जाता है. इंडोनेशिया जैसे इस्लामिक देश में भी मंदिर का संरक्षण हो रहा है और अच्छा वातावरण बन रहा है.

दिनेश शर्मा ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा, “नेहरू जी कहां गए थे? बाबर की कब्र पर चादर चढ़ाने. इंदिरा गांधी कहां गई थीं? बाबर की कब्र पर चादर चढ़ाने. इसी कारण विपक्षी लोगों की मानसिकता से बाबरी सोच का जिन्न अभी तक नहीं निकल पा रहा है.

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर दिनेश शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. केंद्र Government ने पूरे प्रदेश को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है तथा केंद्रीय Police बल समेत सभी राहत एजेंसियां काम पर लगी हुई हैं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर BJP MP ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है. किसी धर्म का अपमान हमारी प्रवृत्ति नहीं है. लेकिन, विपक्ष जानबूझकर India की सनातन संस्कृति और एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है तथा जातिवाद को बढ़ावा दे रहा है. यही वजह है कि जनता उन्हें बार-बार दंड दे रही है और वे ‘परमानेंट विपक्ष’ का तमगा पा चुके हैं.

चंपत राय के बयान पर BJP MP ने कहा कि वे किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बातों पर सीधे टिप्पणी नहीं कर सकते. उनका अपना मत है कि सनातन आस्था का सम्मान, पूर्ण पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ एसआईटी जांच के जरिए इसे बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं.

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि आस्था के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय जांच पूरी होने दें और यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें. आरोपों के आधार पर भ्रम फैलाना उचित नहीं है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment