राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले- ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में सार्थक चर्चा

नीस, 14 जून . Prime Minister Narendra Modi ने नीस में फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और social media पर तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की. दोनों नेताओं ने मिलकर ‘India इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि India इनोवेट्स 2026 में नीस में हुई चर्चाएं अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहीं.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे मित्र President मैक्रों, नीस में आपसे मिलकर खुशी हुई. ऐसे समय में ‘India इनोवेट्स’ में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद, जब हमारे देश ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ मना रहे हैं.”

उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “India इनोवेट्स 2026 में नीस में हुई चर्चाएं अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहीं. मैंने निवेशकों और वेंचर कैपिटल क्षेत्र के नेताओं के साथ India में नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अपार अवसरों पर सार्थक संवाद किया. India की विकास यात्रा प्रतिभा, व्यापक पैमाने, स्थिरता और सुधारों से संचालित है, जो इसे निवेश और नवाचार के लिए एक आकर्षक एवं विश्वसनीय गंतव्य बनाती है.”

बता दें कि पीएम मोदी फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. नीस के बाद वह स्लोवाकिया का दौरा करेंगे और दो दिनों तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद Prime Minister पेरिस पहुंचेंगे और जी7 देशों के साझेदारों से मुलाकात करेंगे.

India Government की ओर से आयोजित ‘India इनोवेट्स 2026’ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसमें 120 भारतीय इनोवेटर्स, 15 उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) और 500 से ज्यादा निवेशक शामिल हुए. इसके अलावा, बड़े कॉर्पोरेट और वेंचर कैपिटल फर्म के साथ-साथ ग्लोबल सीईओ और इंडस्ट्री लीडर्स भी शामिल मौजूद रहे.

‘India इनोवेट्स 2026’ से उम्मीद है कि ग्लोबल इनोवेशन नेटवर्क के साथ India का जुड़ाव काफी गहरा होगा और तकनीक से चलने वाले विकास और उद्यमिता के लिए एक लीडिंग हब के तौर पर इसकी स्थिति और मजबूत होगी. इसे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन India के Prime Minister और फ्रांस के President ने फरवरी 2026 में Mumbai में मिलकर किया था.

फ्रांस दौरे पर Prime Minister मोदी अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी और अमेरिकी President द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान प्रस्तावित अमेरिका India व्यापार समझौते से संबंधित वार्ता में अब तक हुए विकास पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारी का कहना है कि दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर जो बातचीत हो रही है, वह इस बातचीत में फाइनल नहीं होगी.

केके/डीकेपी

Leave a Comment