उत्तराखंड बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

New Delhi, 30 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया और जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया. अधिकारियों ने बताया कि Tuesday सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिखियासैंण-विनायक सड़क पर करीब 18 यात्रियों को ले जा रही एक बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने Prime Minister मोदी के हवाले से एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बहुत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों.”

इससे पहले, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है. यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें.”

उन्होंने आगे कहा, “हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है. इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और मैं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना भिखियासैंण-विनायक-जलाली मोटर रोड पर शिलापानी के पास हुई. बस भिखियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी. रास्ते में बस कथित तौर पर बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई. अधिकारियों ने पुष्टि की कि छह यात्रियों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. माना जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 18 लोग सवार थे. कई यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए भीकियासैंण के पास के Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद Police, जिला प्रशासन और स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं. बचाव अभियान अभी जारी है, और अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ यात्री अभी भी गाड़ी के अंदर फंसे हो सकते हैं. बचाव कार्य की देखरेख के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.

पीएसके

Leave a Comment