
New Delhi, 16 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही Prime Minister ने मुआवजे का भी ऐलान किया है.
पीएमओ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से दी जाएगी: Prime Minister Narendra Modi.”
दरअसल, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में Thursday को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही Police और राहत व बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और घायलों को बाहर निकालकर एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया.
Police के मुताबिक, इस हादसे में आठ लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के तीर्थयात्री थे. वे मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करने आए थे और वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया.
–
पीआईएम/पीएम