न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष संग टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: पीएम मोदी

ऑकलैंड, 11 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की. पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और पीपुल-टू-पीपुल टाइज बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई.

एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आज न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की. बातचीत में हमारी रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण पहलुओं, जिनमें व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, पर चर्चा हुई. हमारे संबंधों को लेकर मजबूत द्विदलीय समर्थन इसकी प्रमुख ताकतों में से एक बना हुआ है.

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी के नेता और रेमुताका निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं.

दोनों नेताओं ने व्यापार और लोगों के बीच संबंधों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान India और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई.

Prime Minister मोदी ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड के साथ संबंधों में व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है.

पीएम मोदी ने Friday को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा.

दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “India और न्यूजीलैंड के बीच इस साल रिकॉर्ड 9 महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हुआ है. न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में India में ₹1.72 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) निवेश करेगा. साथ ही ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य में भी मदद करेगा.”

–

केआर/

Leave a Comment