
New Delhi, 12 दिसंबर . भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत Friday को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. social media के जरिए राजनेता से लेकर फैंस तक अपने पसंदीदा थिरु Actor को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
देश के Prime Minister Narendra Modi ने भी सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लंबे और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.
देश के Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए Actor को विश किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के खास मौके पर शुभकामनाएं. उनके अभिनय ने कई पीढ़ियों को मोहित किया है और उन्हें बहुत ज्यादा तारीफ मिली है.” उन्होंने आगे लिखा, “उनके काम में अलग-अलग तरह के रोल और जॉनर शामिल हैं. उन्होंने लगातार नए बेंचमार्क बनाए हैं. यह साल खास रहा क्योंकि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 50 साल पूरे किए हैं. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं.”
सुपरस्टार रजनीकांत ने इस साल अपने करियर के 50 साल भी पूरे किए हैं. 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में Actor को सम्मानित भी किया गया और उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. इस मौके पर Actor भावुक दिखे थे और उन्होंने कहा था कि अगर 100 बार भी जन्म लेने का मौका मिले तो, मैं Actor बनकर ही पैदा होना चाहूंगा, क्योंकि आप सभी ने इतना प्यार और सम्मान दिया है. मैं भारतीय सिनेमा में 5 दशकों से लगातार काम कर रहा हूं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ ही साल बीते हैं.
रजनीकांत आज भी सिनेमा पर राज कर रहे हैं, और उनकी फिल्में 800 से 1000 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब होती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Actor एक फिल्म के लिए 200 करोड़ की मोटी फीस वसूलते हैं. कभी बस कंडक्टर का काम करके अपने परिवार का पोषण करने वाले रजनीकांत के पास आज लग्जरी बंगला, गाड़ी और सब कुछ है.
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि रजनीकांत ने अपने शुरुआती करियर में विलेन के तौर पर काम किया था, लेकिन फिर उनकी एक्टिंग और स्टाइल ने उन्हें लीड हीरो बना दिया. साल 1975 में आई तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था, जो बहुत छोटा था, लेकिन फिर उन्होंने 1977 में आई ‘आदु पुली अट्टम’ और 70 से 80 के दशक की कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया.
–
पीएस/एएस