पीएम मोदी ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील, बोले- ‘एक पौधा बन सकता है भविष्य की विरासत’

New Delhi, 26 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से एक बार फिर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि आज का लगाया एक छोटा सा पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है.

Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister ने कहा, “आज देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं. जब समाज इस भावना से जुड़ता है, तो बहुत सुंदर और प्रेरक उदाहरण सामने आते हैं.”

Ahmedabad की जन-भागीदारी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “Ahmedabad में जन-भागीदारी की अद्भुत शक्ति दिखाई दी है. भाड़ज क्षेत्र में एक घंटे के भीतर साढ़े 3 लाख से अधिक पौधे रोपे गए, इसमें 25 हजार से अधिक लोग जुटे. स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवक और आम नागरिक सभी ने इस अभियान में हिस्सा लिया.”

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में यही पौधे एक घने शहरी वन का रूप लेंगे. इस प्रयास को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.

इस दौरान, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में चलाए गए अभियान की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूपी में भी जन-शक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला है. वहां एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं. उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मेरे लिए ये भी विशेष गर्व की बात है.”

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ सिर्फ मनुष्यों के लिए नहीं होते, वे अनगिनत जीवों के घर भी होते हैं. Gujarat के गिर के जंगलों में करीब 60 वर्षों बाद ‘इंडियन ग्रे हॉर्नबिल’ फिर से बसेरा बना रहा है. ये गिर में बरसों से हो रहे संरक्षण और पुनर्स्थापन के प्रयासों का परिणाम है. हॉर्नबिल को जंगलों का किसान कहा जाता है. ये फल खाते हैं और बीजों को दूर-दूर तक पहुंचाते हैं, उन्हीं बीजों से जंगल में नए पेड़ उगते हैं, इस तरह एक पक्षी जंगल को फिर से हरा-भरा बनाने में मदद करता है.

उन्होंने आग्रह करते हुए कहा, “मैं आप सभी से कहूंगा, हम सभी अपने जीवन के किसी विशेष अवसर को प्रकृति से जरूर जोड़ें. ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएं. आज का लगाया एक छोटा सा पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है.”

डीसीएच/

Leave a Comment