
लंदन, 22 जून . ब्रिटेन के Prime Minister कीर स्टार्मर ने Tuesday को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. हालांकि, स्टार्मर नए पीएम के आने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. इस्तीफे का ऐलान करते हुए ब्रिटिश पीएम ने अपने भाषण में कहा कि दो वर्ष पहले देश के Prime Minister के रूप में इस मार्ग पर कदम रखना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था.
समर्थकों से बात करते हुए, स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने जो भी फैसले लिए, वे देश को सबसे पहले रखने की इच्छा से लिए थे. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पार्टी से जवाब सुना है और मैं उस जवाब को खुशी-खुशी स्वीकार करता हूं.”
पीएम कीर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, “दो साल पहले Prime Minister का पद संभालने मेरी जिंदगी का सबसे गर्व का पल था. 14 वर्षों बाद एक नई लेबर Government सत्ता में आई. वर्षों की निराशा और मायूसी के बाद हमारे देश के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ. हमें लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का अवसर मिला और यही वजह थी कि मैं राजनीति में आया था.”
उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “छह साल पहले मुझे ऐसी लेबर पार्टी विरासत में मिली थी, जो Political, आर्थिक और नैतिक रूप से लगभग दिवालिया हो चुकी थी. मुझे बार-बार कहा गया कि मेरी पार्टी खत्म हो गई है, हम इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं और आम चुनाव में बहुमत हासिल करना तो दूर, सत्ता में वापसी भी नामुमकिन है. लेकिन हमने उन सभी को गलत साबित कर दिया.”
स्टार्मर ने कहा, “पार्टी से एंटीसेमिटिज्म (यहूदी-विरोधी भावना) के जहर को बाहर निकालना, अर्थव्यवस्था, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर जनता का भरोसा फिर से हासिल करना और ऐसी पार्टी का निर्माण करना जो गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज के साथ खड़ी हो, यह बदलाव की कठिन प्रक्रिया का हिस्सा था. इसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि ब्रिटेन को बेहतर बनाना था. ऐसा ब्रिटेन, जहां हर व्यक्ति को सम्मान मिले, हर किसी की अहमियत हो और समृद्धि व अवसर केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहकर सभी के लिए उपलब्ध हों.”
महज दो वर्ष पहले स्टार्मर ने लेबर पार्टी को बंपर चुनावी जीत दिलाई थी. लेबर पार्टी को 174 सीटों के साथ बहुमत मिला. उस समय इसे लेबर के लिए एक निर्णायक Political वापसी माना गया था. हालांकि, उनका कार्यकाल कई विवादों और नीतिगत बदलावों के कारण लगातार दबाव में रहा.
–
केके/एएस