
New Delhi, 7 मार्च . टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का India छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है. वेस्टइंडीज आईसीसी द्वारा व्यवस्थित स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ India से रवाना होगी.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार की चैंपियन इंग्लैंड Saturday शाम को Mumbai से रवाना होगी, जबकि 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका के साथ, कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी.
1 मार्च को India के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को स्वेदश लौटना था, लेकिन ईरान पर यूएसए और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई यात्रा पर पाबंदियों के कारण टीम की यात्रा में एक सप्ताह की देरी हुई.
दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था. यह मैच भी कोलकाता में हुआ था. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी कोलकाता में फंसी हुई है. इंग्लैंड टीम 5 मार्च को Mumbai में India के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद Mumbai में फंसी हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, “इंग्लैंड सीधे लंदन के लिए फ्लाइट लेगा. वेस्टइंडीज टीम, साउथ अफ्रीका के साथ, पहले जोहान्सबर्ग और फिर एंटीगुआ जाएगी. दोनों टीमें अभी भी अपनी रवानगी के वास्तविक समय की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं. माना जा रहा है कि टीमें यह Sunday को रवाना हो सकती हैं.”
Saturday को, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘डे 6’ पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि वे अपने आखिरी मैच के बाद कोलकाता में कितने दिन फंसे रहे, जबकि उनके स्पिनर, अकील होसेन, ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से टीम को घर ले जाने में मदद मांगी थी.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी वजह से New Delhi में फंसी हुई थी, लेकिन आईसीसी ने उनके लिए अदीस अबाबा होते हुए हरारे वापस जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की. जिम्बाब्वे Thursday को हरारे के लिए रवाना हुई.
–
पीएके
“डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ सीधे एजेंसी से है, हमारी टीम ने इसमें कोई एडिटिंग नहीं की है.”