सिंगापुर दौरे के दौरान वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों से मिले पीयूष गोयल, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और निवेश अवसरों को किया रेखांकित

New Delhi, 21 अगस्त . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर India की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा. उन्होंने कहा कि India आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है.

पीयूष गोयल ने सिंगापुर की प्रमुख निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलहान सांद्रासेगारा से मुलाकात की. इस दौरान India और टेमासेक के बीच निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने तथा India की विकास यात्रा में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई.

गोयल ने कहा कि India की मजबूत आर्थिक बुनियाद, निवेश को प्रोत्साहित करने वाले सुधार और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते अवसर वैश्विक निवेशकों के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की अपार संभावनाएं प्रस्तुत करते हैं.

इस बीच, Union Minister ने सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के अध्यक्ष मार्क ली के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने India और सिंगापुर के बीच उद्योग जगत के सहयोग को और मजबूत करने तथा व्यापार एवं निवेश संबंधों को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा की.

गोयल ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय मजबूत आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने, नए अवसर पैदा करने और निवेश बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

सिंगापुर में पीयूष गोयल ने फोर्टिस हेल्थकेयर के अध्यक्ष लियो पुरी और आईएचएच हेल्थकेयर के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. प्रेम नायर से भी मुलाकात की.

बैठक में India और सिंगापुर के बीच स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा प्रौद्योगिकी और निवेश सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई.

गोयल ने कहा कि India का तेजी से विकसित हो रहा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र वैश्विक निवेशकों और संस्थाओं के लिए बड़े अवसर प्रदान कर रहा है. देश में स्वास्थ्य अवसंरचना (हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर) के विस्तार और बढ़ती मांग के कारण यह क्षेत्र निवेश के लिए बेहद आकर्षक बन गया है.

मंत्री ने टर्नर एंड टाउनसेंड एशिया-प्रशांत के प्रबंध निदेशक ब्रायन शप्ट्राइन से भी मुलाकात की. इस दौरान India के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचा क्षेत्र और वैश्विक निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.

गोयल ने कहा कि India की निवेश-आधारित विकास रणनीति अवसंरचना तथा उससे जुड़े क्षेत्रों में लगातार नए अवसर पैदा कर रही है. परिवहन, शहरी विकास, औद्योगिक गलियारे और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं मौजूद हैं.

इससे पहले पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम में भी भाग लिया था, जहां उन्होंने India की आर्थिक प्रगति, निवेश अवसरों और कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए Government द्वारा किए जा रहे सुधारों का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने व्यापारिक वातावरण को अधिक निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसके परिणामस्वरूप India वैश्विक कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश और विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है.

डीबीपी

Leave a Comment