
New Delhi, 22 मई . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को कहा कि केंद्र Government देश के व्यापार तंत्र को अधिक सुगम, तेज, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि निर्यातकों, आयातकों और पोर्ट अधिकारियों की समस्याओं को सीधे समझने और समाधान निकालने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
पीयूष गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ मिलकर इस बैठक की सह-अध्यक्षता की. बैठक में India के निर्यातकों, आयातकों और पोर्ट अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया गया.
Union Minister ने कहा कि Government समयबद्ध और समन्वित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि व्यापार से जुड़े मुद्दों का तेजी से समाधान किया जा सके और भारतीय कारोबारियों के लिए नए अवसर तैयार हों. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य भारतीय व्यापारियों को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है.
गोयल ने आगे कहा कि केंद्र Government ‘संपूर्ण Governmentी (डब्ल्यूओजी) दृष्टिकोण’ के तहत काम कर रही है, जिसमें विभिन्न मंत्रालय और विभाग मिलकर व्यापार और लॉजिस्टिक्स से जुड़े सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि Government ने पिछले कुछ वर्षों में व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिसका उद्देश्य उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर सुविधाएं देना और India को वैश्विक व्यापार का मजबूत केंद्र बनाना है.
Union Minister ने कहा कि Government एक ऐसा व्यापारिक इकोसिस्टम तैयार कर रही है जो तेज, प्रभावी, जवाबदेह और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो. इससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और मजबूती मिलेगी, और भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी.
–
डीबीपी