अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं: चंदन चौहान

सहारनपुर, 22 अगस्त . बिजनौर से सांसद चंदन चौहान ने जयंत चौधरी को लेकर हो रही Political बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जयंत चौधरी हमेशा सभी लोगों का सम्मान करते आए हैं और उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना लोगों की भावनाओं को आहत करता है.

सांसद चंदन चौहान ने से बातचीत में कहा कि जयंत चौधरी सभी का ध्यान रखते हैं और हर वर्ग के लोगों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि छोटे से बड़े सभी लोगों के साथ जयंत चौधरी के संबंध अच्छे रहे हैं. ऐसे में यदि उनके लिए किसी तरह की आपत्तिजनक या अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया जाता है तो निश्चित रूप से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है. जनता जिसे सत्ता की कुर्सी पर बैठाती है, वही जरूरत पड़ने पर किसी को सत्ता से बाहर भी कर सकती है.

चंदन चौहान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में Political बयानबाजी को लेकर भी कहा कि नेताओं को अपनी भाषा और आचरण पर संयम रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी का Political और सामाजिक प्रभाव पड़ता है.

बसपा मुखिया मायावती के बयान का समर्थन करते हुए चंदन चौहान ने कहा कि वह बिल्कुल सही कह रही हैं. सार्वजनिक जीवन में शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सम्मान और मान-सम्मान की भावना रखने वाले लोगों का अपमान नहीं होना चाहिए. मायावती को लंबा Political अनुभव है. यदि उन्होंने कोई बात कही है तो निश्चित रूप से सोच-समझकर कही होंगी.

‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे विवाद पर चंदन चौहान ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी तरह का बवाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने वंदे मातरम को देश की भावनाओं से जुड़ा विषय बताया. देश और लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा ऐसे मुद्दों को विवाद का रूप देने के बजाय संयम और समझदारी से देखा जाना चाहिए.

कांग्रेस को लेकर चंदन चौहान ने कहा कि पार्टी इस समय क्या कर रही है, इसे देश की जनता देख रही है. उन्होंने कहा कि जनता हर Political गतिविधि का समय आने पर आकलन करती है और चुनाव के दौरान अपने फैसले के जरिए इसका जवाब देती है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment