बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह, नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद

Patna, 23 अप्रैल . बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी Government में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है. Chief Minister सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद Patna में पूर्व Chief Minister और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है.

इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के Chief Minister पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी के Chief Minister पद की शपथ लेने के समय जदयू कोटे से दो उप Chief Minister बनाए गए थे.

पिछली Government में भाजपा के दो उप Chief Minister समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में Chief Minister सहित नौ मंत्री थे. इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक-एक मंत्री शामिल थे. इधर, बताया जाता है कि जदयू अपने कोटे में मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का दबाव बना रही है.

Chief Minister सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की हालिया मुलाकात को इसी संदर्भ से जोड़ा भी जा रहा है. हालांकि एनडीए में मंत्रियों को लेकर कोई तनातनी हो इसकी संभावना नहीं के बराबर है. इधर, सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जदयू के नए चेहरों को जगह मिलना तय है, जिससे कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.

Chief Minister सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बहुमत साबित करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद मई की शुरुआत में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार होने की पूरी संभावना है. पिछली Government के संतुलन को बरकरार रखते हुए भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के बीच पदों का बंटवारा लगभग तय है.

हालांकि इस बार कई पुराने नामों की जगह नए चेहरों को मौका मिलना निश्चित माना जा रहा है. हालांकि छोटे दलों में मंत्रिमंडल में चेहरा बदलने की उम्मीद नहीं के बराबर है. ऐसे में लोगों और Political कार्यकर्ताओं की निगाह मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment