
New Delhi, 24 दिसंबर . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को Prime Minister बनाने वाले बयान को लेकर Political प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. Union Minister बीएल वर्मा ने Wednesday को तंज कसते हुए लाइमलाइट में रहने का एक तरीका बताया.
Union Minister बीएल वर्मा ने से बात करते हुए कहा, “इमरान मसूद ख्याली पुलाव पकाते रहें, लेकिन ऐसी संभावनाएं दूर-दूर तक नहीं हैं. इमरान मसूद को देश की जनता जानती है. उनके द्वारा ऐसे बयान देना लाइमलाइट में रहने का एक तरीका है. देश की जनता सब देखती है कि वे क्या बोलते हैं. निश्चित रूप से कांग्रेस को बर्बाद करने में इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ है.”
बीएल वर्मा ने Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, “जब भी वे विदेश की धरती पर जाते हैं, तो देश और देश के नागरिकों का अपमान करते हैं. विदेश जाकर वे हमारी एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं. आज के समय में पीएम मोदी पर लगातार देश की जनता का विश्वास बढ़ रहा है और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उसे आप पचा नहीं पा रहे हैं.”
Union Minister बीएल वर्मा ने कहा, “कांग्रेस जो काम 50-60 वर्षों में नहीं कर पाई है, पीएम मोदी ने पिछले 10-11 वर्षों में वह काम करके दिखाया है. मुझे लगता है कि जब कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार्य करती रहेगी, तब तक पार्टी हाशिए पर रहेगी. राहुल गांधी अपने बयान से सिर्फ देश की जनता ही नहीं, बल्कि वो कांग्रेस को भी कहीं न कहीं कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी अब उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेती है.”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान बर्लिन के स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र Government जांच एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा है.
–
एससीएच/वीसी