
New Delhi, 16 मार्च . एनडीए के सांसदों ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि कौन सी Government इनका विकास कर सकती है, इसीलिए एनडीए को जिताएगी.
BJP MP कंगना रनौत ने चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद कहा, “हम निश्चित रूप से जीतेंगे. सारे कार्यकर्ता इस काम में जुट गए हैं और हर जगह हम भाजपा का परचम लहराएंगे.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में नई परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है और जनता को भरोसा रखना चाहिए. महंगाई और एलपीजी संकट से संबंधित अफवाहों को गलत बताते हुए जनता से Prime Minister पर विश्वास रखने की अपील की.
कंगना ने कहा कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली है. जनता को एनडीए की Government और Prime Minister पर विश्वास है. विपक्ष को जनता के हित में सोचना चाहिए.
एलपीजी आपूर्ति को लेकर Union Minister सुरेश गोपी ने कहा कि Government इस समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाश रही है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आलोचना करने के बजाय जनता के खाने-पीने के मामलों में सहयोग देना चाहिए.
सुरेश गोपी ने पश्चिम एशिया के मुद्दे के कारण उत्पन्न कठिनाई का हवाला देते हुए जनता से संयम और अच्छे नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया.
पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक निर्णयों पर Union Minister सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कुछ अफसर ईडी की छापेमारी में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे अफसरों को हटाना जरूरी था.
उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह प्रशासनिक पदों का इस्तेमाल अपने Political हित में करती हैं. भाजपा पूरी तरह तैयार है और पश्चिम बंगाल में Government बनाने के लक्ष्य के प्रति आश्वस्त है.
Union Minister रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा इन राज्यों में उम्मीदवार उतारेगी या समर्थन देगी और उम्मीद है कि एनडीए सत्ता में आएगा. आठवले ने असम और पुडुचेरी में पुनः जीत की उम्मीद जताई और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व केरल में भी अच्छे प्रदर्शन की संभावना व्यक्त की.
–
एसएके/वीसी