यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद, 15 जून . Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने Monday को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून को जिनेवा में होंगे, और इसका मेजबान Pakistan होगा.

नेशनल असेंबली में संबोधन के दौरान Prime Minister शरीफ ने कहा, “समझौता तीन महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने दावा किया कि इस समझौते के तहत अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने, ईरान पर लगी नाकाबंदी को रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमति जताई है.”

प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, शरीफ ने कहा कि यह संघर्ष फरवरी के अंत में शुरू हुआ था, जिसमें अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. उन्होंने कहा कि पूरे संघर्ष के दौरान Pakistan ने शांति बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाई और अप्रैल में इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक वार्ता भी करवाई.

Prime Minister ने दावा किया कि Pakistan की मध्यस्थता से पहले संघर्षविराम संभव हुआ, जो अब भी लागू है, हालांकि संवेदनशील स्थिति में बना हुआ है. अपनी पीठ थपथपाते हुए उन्होंने इसे “ऐतिहासिक उपलब्धि” करार दिया.

नेशनल असेंबली में अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि यह केवल दो देशों के बीच समझौता नहीं, बल्कि शांति और संवाद की जीत है. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कई बार स्थिति टूटने के कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन Pakistan और अन्य मध्यस्थ देशों के प्रयासों से प्रक्रिया जारी रही.

वहीं, Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और अन्य नेताओं ने भी Prime Minister के प्रयासों और सैन्य नेतृत्व की भूमिका को सराहा. वहीं विपक्षी नेता सैयद लतीफ खोसा ने प्रक्रिया के अंतिम रूप लेने तक सावधानी बरतने की बात कही.

Sunday को अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते पर पहुंचने की बात ट्रुथ सोशल पर जाहिर की. उन्होंने होर्मुज को खोले जाने और अमेरिकी नाकेबंदी हटाने की भी बात कही. वहीं ईरान ने भी प्रस्तावित एमओयू पर बयान जारी किया.

इस बीच, इजरायल ने शांति समझौते को मानने से इनकार कर दिया है. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि, उनकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी. लेबनान, सीरिया और गाजा में बनाए गए सिक्योरिटी जोन में इजरायली सेना अनिश्चितकाल तक तैनात रहेगी.

केआर/

Leave a Comment