
Patna, 26 जून . बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा Patna स्थित 10 सर्कुलर रोड का Governmentी आवास खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है. Friday को आवास के बाहर लगे cctv कैमरे हटाए गए, जबकि घर का सामान भी धीरे-धीरे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता रहा.
करीब दो दशकों तक यह बंगला राजद की Political गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा. पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी वर्ष 2006 से इस Governmentी आवास में रह रही थीं. यह आवास उन्हें पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान आवंटित किया गया था. पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय तक इसी आवास में रहे.
इन वर्षों में 10 सर्कुलर रोड राजद की Political रणनीतियों, संगठनात्मक बैठकों और चुनावी फैसलों का अहम केंद्र बना रहा. बिहार की राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय इसी आवास में लिए गए, जिससे यह पता राज्य की राजनीति का एक प्रमुख प्रतीक बन गया.
राज्य Government ने अब इस Governmentी बंगले का आवंटन पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को कर दिया है. वहीं, राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते 39 हार्डिंग रोड स्थित Governmentी आवास आवंटित किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड में ही बने रहने की अनुमति मांगी थी, लेकिन भवन निर्माण विभाग ने उनके अनुरोध को मंजूरी नहीं दी. विभाग की ओर से अब तक चार नोटिस जारी कर आवास खाली करने को कहा जा चुका है. अंतिम समय-सीमा 29 जून तक निर्धारित की गई है, जिसके बाद बंगला औपचारिक रूप से नए आवंटी को सौंप दिया जाएगा.
इधर, हार्डिंग रोड स्थित नए Governmentी आवास में निर्माण और आवश्यक बदलाव का काम जारी है. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी की ओर से कुछ संरचनात्मक बदलाव की मांग की गई थी, जिसे भवन निर्माण विभाग पूरा करा रहा है.
Political गलियारों में यह भी चर्चा है कि भविष्य में लालू परिवार कौटिल्य नगर में निर्माणाधीन अपने निजी आवास में भी शिफ्ट हो सकता है.
10 सर्कुलर रोड से सुरक्षा उपकरणों को हटाया जाना और सामान की लगातार हो रही शिफ्टिंग इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आवास का हस्तांतरण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
करीब 20 वर्षों तक यह Governmentी आवास राजद और लालू परिवार के Political उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा. ऐसे में राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का इस बंगले से विदा होना बिहार की राजनीति में एक प्रतीकात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसे एक Political युग के अंत के तौर पर भी माना जा रहा है.
–
डीएससी