
Patna, 13 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna के बापू सभागार में Thursday को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. Chief Minister सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इनमें एसडीएम, डीएसपी, सीओ, राजस्व अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं.
कार्यक्रम में बिहार Government के कई मंत्री मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. मंत्रियों ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं को Governmentी सेवा में नियुक्ति मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं में Governmentी नौकरी को लेकर भरोसा बढ़ेगा.
बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न सेवाओं के लिए सफल अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. 261 राजस्व अधिकारियों समेत कुल 2,027 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है.
दिलीप जायसवाल ने नवनियुक्त अधिकारियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से करें. Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी अधिकारियों को समाज सेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. बिहार के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को सामूहिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया. Government युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके विभाग में भी 107 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
लखेंद्र पासवान ने आगे कहा कि एनडीए Government ने युवाओं को रोजगार देने का जो लक्ष्य जनता के सामने रखा है, उस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य Government के सामने है.
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार Government युवाओं और छात्रों के प्रति पूरी तरह सजग और संवेदनशील है. जिन लोगों ने Government पर यह आरोप लगाया था कि बिहार की एनडीए Government रोजगार और नियुक्तियों के मामले में पीछे रहेगी, आज की नियुक्तियों ने उन आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है. 2 हजार से अधिक बीपीएससी सफल अभ्यर्थियों को विभागवार नियुक्ति पत्र दिया गया और वे समारोह से प्रसन्न होकर अपने नए दायित्वों की ओर रवाना हुए. उन्होंने इसे बिहार में बदलती तस्वीर का उदाहरण बताया.
मंत्री जमा खान ने Chief Minister सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि Government ने जो वादा किया था, उसे जमीन पर उतारने का काम किया है. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए Government आने वाले दिनों में भी कई ऐतिहासिक कार्य करेगी. 2 हजार से अधिक युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र मिलना बिहार के विकास और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है.
मंत्री नीतीश मिश्रा ने 70वीं नियुक्ति को आयोग के इतिहास की बड़ी नियुक्तियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि 2,000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र दिया गया है. इन नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरे बिहार को बड़ी उम्मीदें हैं. ऐसे समय में जब बिहार को नई दिशा में आगे बढ़ाने और न्यू बिहार के निर्माण की बात हो रही है, इन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में Governmentी और गैर-Governmentी दोनों क्षेत्रों में रोजगार और नौकरी देने का काम लगातार जारी है. Government ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है और सभी विभाग इस लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. नियोजन और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं. इसी महीने फिर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
मंत्री दीपक प्रकाश ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना रिकॉर्ड के तौर पर महत्वपूर्ण है. उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से ईमानदारी, मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बिहार के विकास के साथ-साथ देश के विकास में भी अपना योगदान दें.
–
पीएसके/एबीएम