
Patna, 14 जून . आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पाटलिपुत्र स्टेशन में तोड़फोड़ की घटना, दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों और Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने से बातचीत में कहा, “पाटलिपुत्र स्टेशन पर घटी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने के लिए जिस तरह स्टेशन पर भीड़ उमड़ी, वह दिखाता है कि बिहार में कितनी बेरोजगारी है. छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर यही स्थिति उत्पन्न होगी. छात्रों पर Police ने गोलियां चलाई और उन्होंने पथराव किया. मैं छात्रों से अपील करता हूं कि धैर्य रखें और कानून को अपने हाथ में न लें, लेकिन आखिर यह स्थिति उत्पन्न क्यों हुई, इसके पीछे कौन दोषी है, इसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए. Government को परीक्षा के लिए व्यवस्था करनी चाहिए थी.”
Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ‘अबकी बार ट्रंप Government बनाने गए थे. जब से ट्रंप Government बनी है तब से पता चला है कि India को क्या मिला है. ट्रंप के सामने झुकना नहीं चाहिए, यही देश की 140 करोड़ जनता चाहती है.”
कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, “टीएमसी जो आरोप लगा रही है, वह सही है. इतने बड़े पैमाने पर आग लगना जांच का विषय है. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ईवीएम जलने से कई सवाल उठ रहे हैं, जो कहीं न कहीं विपक्ष के आरोपों को मजबूत करती है.”
आरजेडी ने एक्स पर लिखा, “भाजपा-जेडीयू Government ने बिहार के युवाओं से एक करोड़ Governmentी नौकरी देने का वादा किया है. अखबारी Government बयानबाजी छोड़ बहाली निकाले और पर्याप्त संख्या में निकाले और जल्दी निकाले. बिहार में युवाओं की हताशा और निराशा चरम पर है. अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए भी पर्याप्त उपाय किए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को भी कोई तकलीफ ना हो. बिहार विधानसभा चुनाव में तो भाजपा-जेडीयू ने तो बड़े-बड़े वादे किए थे! एक ओर जहां 1 करोड़ नौकरी का वादा किया गया और यहां बिहार Police या शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 के अंतर्गत नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने में ही हाथ-पैर फूलने लगे हैं. करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, हताश हैं पर Government को अपना काम छोड़ बयानबाजी में व्यस्त है.”
–
ओपी/वीसी